🔥 TRENDING Fog alert extended for Punjab, Haryana... Haryana Homemaker Becomes Certified Dr... Delhi High Court Rejects Challenge to... 102 hectares of encroached forest clea... Closed Coal Mines in Chhattisgarh to R... Jathedar Kuldeep Singh Gadgajj Urges H...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

बाइक के पिछले पहिए में साड़ी का पल्लू फंसा, महिला की दर्दनाक मौत

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 11 Nov 2026, 07:43 PM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाइक के पिछले पहिए में साड़ी का पल्लू फंसा, महिला की दर्दनाक मौत

उन्नाव: असोहा-भल्लाफार्म मार्ग पर लालाखेड़ा चौराहे के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान रानी (52 वर्ष) के रूप में हुई है।
📲Get App