🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Bihar News-रविवार को प्रखंड  क्षेत्र  के डुमरी खुर्द  गांव स्थित  भारतीय  किसान  संघ के कार्यालय  परिसर  मे जिला  इकाई  की बैठक आयोजित  की गई ।
Agriculture

Bihar News-रविवार को प्रखंड क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव स्थित भारतीय किसान संघ के कार्यालय परिसर मे जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई ।

✍️ Reporter: Rajendra Kumar Singh 🗓 17 Aug 2026, 09:22 AM 👁 231
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष मनोज जयसवाल ने की।

जबकि संचालन जिला मंत्री चंद्र प्रकाश ने किया।बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे संघ के प्रांत अध्यक्ष राम एकबाल सिंह शामिल हूए।बैठक मे किसानो की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई ।किसानो को सरकार की ओर से भरपुर मात्रा मे यूरिया उपलब्ध नही होने तथा सिंचाई की समुचित व्यवस्था नही होने को लेकर सदस्यों ने चिता जताई।इसके अलावा किसानों से जुड़े अन्य तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।वक्ताओं ने कहा कि समय पर खाद और सिचाई कई सुविधा नही मिलने से किसानो की खेती मे काफी परेशानियां होती है।बैठक मे किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग एवं सरकार से आवश्यक पहल करने की मांग की गई ।इस अवसर पर सुरेश राम,मुन्ना सिंह, शत्रुध्न राज, नवल प्रसाद सहित भारतीय किसान संघ के क ई सदस्य उपस्थित रहे।
📲Get App