स्थानीय
बहेड़ी में न्याय की मांग में स्व. भगवान सिंह का भोग-अरदास अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
प्रशासन से न्याय की मांग को लेकर बहेड़ी के ग्राम पचवाड़ा निवासी स्व. भगवान सिंह के परिवार ने 29 नवंबर को निर्धारित भोग एवं अंतिम अरदास कार्यक्रम को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।
बरेली जिले के तहसील बहेड़ी के ग्राम पचपेड़ा निवासी स्व. भगवान सिंह (पुत्र श्री सुरजीत सिंह) के परिवार एवं समूह संगत ने न्याय की मांग को लेकर एक कड़ी पहल की है। प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा के बीच, परिवार ने सर्वसम्मति से आगामी 29 नवंबर, रविवार को निर्धारित भोग एवं अंतिम अरदास कार्यक्रम को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।
परिवार एवं समूह संगत की ओर से जारी सूचना में प्रशासन के प्रति गहरी निराशा एवं रोष जाहिर किया गया है। सूचना में कहा गया है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दिए गए आश्वासन अब तक ठोस कार्रवाई में परिणत नहीं हुए हैं। लगातार इंतजार के बावजूद न्याय की दिशा में अपेक्षित कदम न उठाए जाने से परिवार और संगत में अत्यंत पीड़ा व्याप्त है।
समूह संगत ने प्रशासन की कथित संवेदनहीनता और टालमटोल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि एक शोकाकुल परिवार को अपने प्रियजन की अंतिम अरदास और भोग कार्यक्रम तक स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संगत ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है कि जब तक पीड़ित परिवार को प्रशासन से पूर्ण एवं निष्पक्ष न्याय नहीं मिलता, तब तक यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
परिवार ने स्पष्ट किया है कि न्याय मिलने के बाद ही भोग एवं अंतिम अरदास की नई तिथि घोषित की जाएगी। इस अवसर पर समस्त संगत, सामाजिक लोगों एवं न्यायप्रिय साथियों से अपील की गई है कि इस संघर्ष की घड़ी में परिवार के साथ एकजुट होकर खड़े रहें। यह फैसला न्याय की मांग को मजबूती से सामने रखने का संदेश है।