🔥 TRENDING परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बहादुरपुर के चमराई गांव का मामला मंदिर में युवक ने कुल्हाड़ी से तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Arvind sen 🗓 16 Nov 2026, 09:15 AM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चमराई में धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां स्थित बीजासन माता मंदिर में एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर तीन मूर्तियों को खंडित कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि चमराई गांव के बीजासन मंदिर में वीर महाराज, आसमानी माता और नाहरसिंह महाराज की मूर्तियां स्थापित थीं। गांव के राहुल यादव ने थाने में शिकायत कर आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे गांव का धर्मेंद्र अहिरवार गालियां देते हुए मंदिर परिसर में घुस गया। इसके बाद उसने हाथ में रखी कुल्हाड़ी से तीनों मूर्तियों पर वार कर उन्हें तोड़ दिया।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर बहादुरपुर थाने पहुंचे। राहुल यादव के साथ रामकुमार, महेंद्र, अमरसिंह, जयसिंह लोधी, शैलेंद्र अहिरवार और देवेंद्र शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र अहिरवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
📲Get App