🔥 TRENDING Tinsukia’s Maguri Beel Launches Island... करौली में आईएफडब्ल्यूजे ने पत्रकारों क... Mankachar Police Detain Man Over Suspe... गोपालगंज स्टेशन पर यात्री रवि सिंह की... Guru Singh Sabha Gurudwara Marks Guru... BJP MP Bansuri Swaraj Criticises Rahul...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भिटवाड़ा की बेटी ने जीता कांस्य पदक

✍️ Reporter: Chandan Singh 🗓 29 Nov 2026, 07:22 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भिटवाड़ा कि बेटी ने जीता कांस्य पदक, अब रास्ट्रीय स्तर पर करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

*भीटवाड़ा की बेटी ने जीता कांस्य पदक, अब राष्ट्रीय स्तर पर करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व*
ब्यूरो रिपोर्ट आबूरोड से संवाददाता चन्दन सिंह राव : जानकारी नाथूसिंह दलावत द्वारा मिली गांव भीटवाड़ा के लिए आज गर्व का दिन है। *प्रेक्षा सिंह राजावत सुपुत्री कुलदीप सिंह राजावत, भीटवाड़ा* ने राजस्थान राज्य सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में *कांस्य पदक (Bronze Medal)* जीतकर हम सभी को गौरवान्वित किया है।

यह प्रतियोगिता *29 नवम्बर 2026* को *जयपुर के जगतपुरा आर्चरी रेंज* में, *आर्चरी एसोसिएशन ऑफ राजस्थान* द्वारा आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच प्रेक्षा ने अपनी एकाग्रता, अनुशासन और सटीक निशाने से कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रेक्षा की इस शानदार उपलब्धि में एक और गौरवपूर्ण बात जुड़ गई है कि *आगामी राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनका चयन हुआ है।*

यह न केवल प्रेक्षा के परिवार के लिए, बल्कि पूरे भीटवाड़ा, पाली जिले और राजस्थान के लिए गर्व की बात है।

प्रेक्षा की इस सफलता पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों व समाज के लोगों ने प्रेक्षा व उनके परिवार को बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएं, प्यार और आशीर्वाद दिया।

सभी ने कामना की कि प्रेक्षा राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर भीटवाड़ा व राजस्थान का नाम रोशन करें।
📲Get App