🔥 ट्रेंडिंग उत्तर प्रदेश के टियर‑2 और टियर‑3 शहरों... पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ को मां के... उत्तर प्रदेश में माइक्रोफाइनेंस पोर्टफ... जमालपुर‑हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में... इंदौर ने रैहड़ी‑पटरी वालों के लिए पीएम... पन्ना के ऑटो चालक ने 15 दिन में पाया 3...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बहुत बड़ी खबर | मधुबनी अब मधुबनी कलेक्ट्रेट की संपत्ति होगी नीलाम! बिहार सरकार पर 4.17 करोड़ रुपये का बकाया।

✍️ रिपोर्टर: Md Parwez 🗓 15 नव. 2026, 07:56 PM 👁 56
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🚨 बहुत बड़ी खबर | मधुबनी

अब मधुबनी कलेक्ट्रेट की संपत्ति होगी नीलाम! बिहार सरकार पर 4.17 करोड़ रुपये का बकाया।
नमस्कार आप देख रहे हैं need24 News

बिहार के मधुबनी से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिस समाहरणालय में बैठकर जिले का प्रशासन पूरे जिले को चलाता है, अब उसी कलेक्ट्रेट परिसर के एक हिस्से की नीलामी होने जा रही है।

दरअसल, पंडौल कोऑपरेटिव सूता मिल से जुड़े पुराने वित्तीय विवाद में कोलकाता की एक निजी कंपनी को करीब 4 करोड़ 17 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है।

लंबे समय तक भुगतान नहीं होने के कारण मामला अदालत तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिहार सरकार की रोक लगाने संबंधी याचिका खारिज कर दी है।

अब जिला न्यायालय ने 26 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर की लगभग 10 कट्ठा जमीन और उस पर बने दो मंजिला भवन की नीलामी की तारीख निर्धारित की है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने वर्षों तक भुगतान क्यों नहीं हुआ?

क्या बिहार सरकार के पास 4 करोड़ रुपये भी नहीं हैं या फिर विभागीय लापरवाही का खामियाजा सरकारी संपत्ति को भुगतना पड़ेगा?

आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं।

रिपोर्ट: Md Parwez
Need24 News | मधुबनी
📲Get App