🔥 ट्रेंडिंग SP रैली में बुलडोज़र दुर्घटना से 13 वर... राघोपुर को पटना से सीधा रास्ता: पुल से... बिहार सरकार ने केएस द्विवेदी को पुलिस... गिथोरी के ग्रामीण कोयला खदान सड़क हेतु... कल वकीलों का प्रदर्शन,आज नगर निगम कर्म... जयपुर में राहुल गांधी के शिव‑पार्वती प...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) ने साहिल को बनाया जिला सचिव

✍️ रिपोर्टर: L P 🗓 19 अक्टू. 2026, 05:52 PM 👁 112
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लक्ष्मण पिप्पल ने संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए किसान हितों में कार्य करने की अपेक्षा जताई

भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) ने संगठनात्मक विस्तार और किसानों की आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से साहिल जी को हाथरस जिले का जिला सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल द्वारा की गई।

जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने साहिल जी को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए आशा व्यक्त की कि वह संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे तथा किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संगठन में अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया।

संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि साहिल जी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने में योगदान देंगे।
📲Get App