🔥 TRENDING चंद्रपूरमध्ये पोलीस अधीक्षक आयुष नोपान... Jammu & Kashmir Forecasts Lower Peak P... J&K High Court Transfers 84 Judicial O... Six Nehru-era Decisions Identified as... International Film Festival of India i... CJP to Kick Off ‘Kya Bolti Public’ Cam...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भारतीय जनता पार्टी कोयलीबेड़ा मंडल ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती का आयोजन किया

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 15 Nov 2026, 01:22 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोयलीबेड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया।

भारतीय जनता पार्टी मंडल कोयलीबेड़ा ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष, त्याग, बलिदान तथा स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए योगदान को स्मरण किया। सभी ने उनके आदर्शों को आगे ले जाने और जनजातीय समाज की संस्कृति, परम्परा तथा गौरव को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्यामल मंडल, मंडल अध्यक्ष लच्छू राम गावड़े, जिला पंचायत सदस्य कामिनी उसेंडी, महामंत्री रिंकू सहारे, जागेश्वर पुजारी अजय साहू, आशीष साहू, नारद कौशल, देवसिंह पोटाई, नितेश साहू, विशाल पटेल, लोकेश चक्रधारी, बालमुकुंद साहू, नेत्राम देवांगन, हरिश नाग सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App