🔥 TRENDING Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य... Manipur: KCP Militant Killed in Encoun...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भारत सम्मान के PRGI पंजीयन पर मीडिया सम्मान परिवार ने दी बधाई, जितेन्द्र कुमार जायसवाल को शुभकामनाओं का सिलसिला

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 13 Nov 2026, 07:31 AM 👁 170
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नई दिल्ली।राष्ट्रीय हिंदी मासिक समाचार पत्र 'भारत सम्मान' का भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत भारत के प्रेस महापंजीयक (PRGI) में सफल पंजीयन होने पर पत्रकारिता जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मीडिया सम्मान परिवार की ओर से समाचार पत्र के प्रधान संपादक एवं प्रकाशक श्री जितेन्द्र कुमार जायसवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

उल्लेखनीय है कि भारत सम्मान का पंजीयन प्रेस एवं पत्रिकाओं का पंजीकरण अधिनियम, 2023 के तहत किया गया है। पंजीयन क्रमांक CTHIN/26/A9474 है। समाचार पत्र हिंदी भाषा में मासिक रूप से प्रकाशित होगा। पंजीयन प्रमाण-पत्र की तिथि 12 नवंबर 2026 है।

मीडिया सम्मान परिवार ने इस उपलब्धि को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना ही सच्ची पत्रकारिता की पहचान है।

परिवार की ओर से कामना की गई कि जितेन्द्र कुमार जायसवाल जी के नेतृत्व में 'भारत सम्मान' निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बने।

मीडिया सम्मान परिवार की ओर से जितेन्द्र कुमार जायसवाल जी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

जय हिंद! जय भारत!
📲Get App