🔥 TRENDING સાબરકાંઠા જિલ્લામાં 5 PI અને 3 PSI ની... सोलापूर : अवैध मद्यनिर्मिती, विक्री आण... പ്രവാസികൾ കലക്ട്രേറ്റ് മാര്‍ച്ച് നടത്ത... चूरू जिला परिषद चुनाव: पूर्व नेता प्रत... Times of India releases promotional cl... US National Cyber Director Resigns Aft...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बहराइच में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 09 Nov 2026, 03:31 PM 👁 71
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नानपारा पुलिस ने अवैध सुतली बम निर्माण और बिक्री के खिलाफ 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 17 किलो 50 ग्राम सुतली बम तथा पलीता बरामद की।

बहराइच, दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान में नानपारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरसेन सिंह की टीम ने क्षेत्र में चेकिंग और गश्त की।

सिद्धीक मड़ैया में अवैध सुतली बम बनाने और बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर तलाशी और पूछताछ की। अनवर अली के कब्जे से 2 किलो 600 ग्राम सुतली बम, 800 ग्राम पलीता और 1 किलो 800 ग्राम सुतली का बंडल बरामद हुआ।

इसके बाद सहादत इंटर कॉलेज मैदान में लगी अस्थायी पटाखा दुकानों की जांच की गई, जहाँ जीशान, शिवम सोनी, अमन सोनी और मो. रईस की दुकानों से क्रमशः 2 किलो 450 ग्राम, 3 किलो 50 ग्राम, 3 किलो 200 ग्राम और 3 किलो 150 ग्राम सुतली बम बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, संबंधित लोगों के पास दीपावली के अवसर पर अस्थायी आतिशबाजी की दुकान लगाने और बिक्री की अनुमति थी, परंतु सुतली बम की बिक्री का वैध प्राधिकार नहीं मिला। अनवर अली के पास निर्माण और बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। थाना नानपारा में मु0अ0सं0 446/2026 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5(क) में मुकदमा दर्ज किया गया और सभी पाँच अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
📲Get App