🔥 TRENDING When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय ‘गुड्डू भैया’ पहुंचे शासकीय महाविद्यालय, युवाओं से किया संवाद

✍️ Reporter: Manmohan 🗓 30 Oct 2026, 09:15 PM 👁 93
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बहोरीबंद तहसील अंतर्गत वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, बहोरीबंद में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम’ में बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय (गुड्डू भैया) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं और युवाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में विधायक ने युवाओं के साथ विकसित भारत के संकल्प पर विचार साझा किए। उन्होंने आत्मनिर्भर, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर चर्चा की।

इस अवसर पर युवाओं ने भी विकसित भारत के विजन को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
📲Get App