🔥 ट्रेंडिंग टिंसुकिया में सियांग बांध के विरोध में... असम रिफ़्ल्स ने अरुणाचल में बिना वैध द... जम्मू-कश्मीर सरकार ने तंगमार्ग और लकहा... इल्तिजा मुफ़्ती ने जेकेएसएसबी भर्ती माफ... मिर्वाज़ ने जं‍डू‑कश्मीर में सड़े मांस... सासाराम में पुलिस वाहन का टक्कर, दो बा...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हरिहरक्षेत्र सोनपुर में किया पुजा अर्चना

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 02 नव. 2026, 07:44 PM 👁 91
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पुजा अर्चना किया

सोनपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सोनपुर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
उन्होंने विधि-विधान से बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, पूजन और रुद्राभिषेक किया तथा स्वयं के साथ पूरे प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव और पुजारियों ने मंत्री का अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया और प्रसाद भेंट किया।
पूजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
📲Get App