🔥 TRENDING SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

बिहार राज्य खेल विभाग प्राधिकरणपटना तथा जिला प्रशासनपश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वाधानमे वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Oct 2026, 05:43 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, तथा जिला प्रशासनपश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेतिया खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण केबिहारराज्य संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय तलवारबाजी खेल प्रतियोगिता2026 का गुरुवार को खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन, बेतिया में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह का आगाज दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन एवं प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में खेल भावना के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। संगीत शिक्षिका खुशबू मिश्रा एवं लिसा चंद्रा के कुशल निर्देशन में राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं, राज्य इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर समारोह को आकर्षक बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहना की।

प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसमें अंडर14, अंडर17 एवं अंडर19 आयु वर्ग के बालक तलवारबाज अपनी प्रतिभा, तकनीक, फुर्ती एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों तथा एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के कुल 125 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में तिरहुत, पटना, भागलपुर, कोसी, मुंगेर एवं मगध प्रमंडलों के खिलाड़ियों के साथ एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभागी शामिल हैं। खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनके भोजन एवं आवासन की व्यवस्था राज इंटर कॉलेज में की गई है।

प्रतियोगिता के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा सात तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। तकनीकी पदाधिकारी प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में नियमों के अनुपालन एवं खेल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय मंच प्रदान करने तथा तलवारबाजी के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अगले तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

बाइट काजले बैभव नितिन , उप विकाश आयुक्त बेतिया
📲Get App