🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

बिहार में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना के विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 29 Oct 2026, 11:50 AM 👁 82
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

26 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे न तो रिश्वत लेंगे और न ही रिश्वत देंगे। साथ ही, भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को

बिहार में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना के विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
26 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे न तो रिश्वत लेंगे और न ही रिश्वत देंगे। साथ ही, भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने की बात कही।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन विजय कुमार पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अपने कर्तव्यों का पालन पारदर्शिता के साथ करना होगा।
राज्यव्यापी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुरू हुआ यह अभियान 1 नवंबर तक चलेगा। बिहार सरकार का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण लगाना और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाना है।
📲Get App