Sarkari Yojana
बिहार के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर का कल उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
बिहार के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर प्लांट का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नवादा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बिहार के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का कल होगा शुभारंभ, पीएम मोदी रिमोट से करेंगे उद्घाटन
नवादा। बिहार के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा। रजौली- प्रखंड स्थित फुलवरिया जलाशय में स्थापित 10 मेगावाट क्षमता के इस सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इस परियोजना के शुरू होने से नवादा जिले के साथ-साथ बिहार के ऊर्जा क्षेत्र को एक नई उपलब्धि मिलेगी।
शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नवादा जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने फुलवरिया डैम स्थित फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों से निर्माण कार्य, तकनीकी व्यवस्था और उद्घाटन समारोह की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
फुलवरिया जलाशय में स्थापित यह सौर ऊर्जा संयंत्र जल सतह पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन करेगा। इससे स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा तथा पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
रजौली के फुलवरिया डैम में स्थापित इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लोकार्पण से क्षेत्र के विकास को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों में भी इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
बाईट रवि प्रकाश , जिलाधिकारी नवादा