🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भानुप्रतापपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शिवसेना ने किया राजनीतिक आह्वान

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 15 Nov 2026, 06:16 PM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भानुप्रतापपुर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूजा-अर्चना के साथ वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और जनता को लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

भानुप्रतापपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की भानुप्रतापपुर इकाई ने धरती आबा पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

शिवसेना ने वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अन्याय, अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और दमनकारी कार्यों के खिलाफ आवाज बुलंद की। साथ ही आम जनता से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया।

शिवसेना ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और समाज के अधिकारों के लिए दिया गया योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
📲Get App