Politics
भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल
भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल
भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल! पवन सिंह ने पूरे खानदान से तोड़ा रिश्ता, मां और बड़े भाई को लेकर किया बड़ा ऐलान; भावुक पोस्ट ने मचाई चर्चा
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके एक फेसबुक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पवन सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए परिवार और रिश्तों को लेकर अपना दर्द बयां किया है।
अपने पोस्ट में पवन सिंह ने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की बात कही है। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि अब उनकी जिंदगी में सिर्फ मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए सब कुछ हाजिर रहेगा। उनके इस बयान ने प्रशंसकों और भोजपुरिया समाज के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
पोस्ट के साथ पवन सिंह ने भोजपुरी की दो भावुक पंक्तियां भी लिखीं—
“जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी।”
इसके आगे उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है और बेहद दुखी मन से उन्हें यह पोस्ट करना पड़ रहा है। उन्होंने भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी है।
पवन सिंह के इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों के बीच कई सवाल उठने लगे हैं। आखिर परिवार के भीतर ऐसा क्या हुआ कि पावर स्टार को सार्वजनिक रूप से अपने रिश्तों को लेकर इतना बड़ा बयान देना पड़ा? हालांकि, पोस्ट में उन्होंने विवाद की वजह विस्तार से स्पष्ट नहीं की है।
फिलहाल पवन सिंह का यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।