🔥 TRENDING ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... Mizoram Board Releases 2027 Exam Calen... Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over... Tinsukia Rallies Against Siang Dam; Ar...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली पर हुआ हवन-पूजन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की पूजा-अर्चना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Nov 2026, 11:52 AM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रभु श्रीराम की कृपा से हर घर में सुख-शांति और हर हृदय में सद्भाव का प्रकाश फैले : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पावन दीपावली हवन-पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त समाज के कल्याण, सुख-समृद्धि और राष्ट्र के मंगल की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से यह पावन दीपोत्सव हर घर में सुख-शांति, हर हृदय में सद्भाव और पूरे समाज में एकात्मता का प्रकाश फैलाए। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमारी सनातन संस्कृति और धर्म के प्रति आस्था का प्रतीक है। यह त्योहार लोकमंगल, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए तथा राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त करे।
📲Get App