🔥 ट्रेंडिंग परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला जालौन में संगठनात्मक जिम्मेदारी का ऐलान, शिवशंकर प्रजापति बने जिला कार्यालय प्रभारी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 17 नव. 2026, 08:40 AM 👁 40
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, जिला जालौन में संगठनात्मक जिम्मेदारी का ऐलान।

उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, जिला जालौन में संगठनात्मक कार्यों को व्यवस्थित एवं मजबूत बनाने की दिशा में जिला कार्यालय प्रभारी की सूची जारी की गई है। 16 नवंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार शिवशंकर प्रजापति को जिला कार्यालय प्रभारी तथा करण पाल (सरसौखी) को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सूची भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्रीकांत पाल द्वारा जारी की गई है। पत्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित एवं पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्रीकांत पाल के हस्ताक्षर हैं। संगठन की ओर से सौंपी गई इस जिम्मेदारी के माध्यम से जिला कार्यालय से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने की अपेक्षा की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
📲Get App