🔥 ट्रेंडिंग காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भाजपा नेत्री डॉ. पूनम शर्मा के आवास पर छठ महापर्व के खरना की तैयारी, श्रद्धालुओं के बीच बांटेंगी प्रसाद और देंगी आशीर्वाद....

✍️ रिपोर्टर: TARUN KUMAR 🗓 14 नव. 2026, 02:23 PM 👁 60
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाजपा नेत्री डॉ. पूनम शर्मा के आवास पर छठ महापर्व के खरना की तैयारी, श्रद्धालुओं के बीच बांटेंगी प्रसाद और देंगी आशीर्वाद....

भाजपा नेत्री डॉ. पूनम शर्मा के आवास पर छठ महापर्व के खरना की तैयारी, श्रद्धालुओं के बीच बांटेंगी प्रसाद और देंगी आशीर्वाद....
**********
* लोक आस्था का महापर्व छठ की विशेष खबरें..
बरबीघा/ शेखपुरा। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर पूरे बिहार में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में भाजपा नेत्री डॉ. पूनम शर्मा अपने आवास पर पूरी श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ खरना का प्रसाद तैयार करती नजर आईं।
छठ महापर्व में खरना का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना करने के बाद, दाल चावल, रोटी, चावल के आटा का पीठा, और मीठा तथा गुड़ की खीर, और अन्य पारंपरिक प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है।
डॉ. पूनम शर्मा भी छठ की पारंपरिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए अपने आवास पर खरना का प्रसाद बनाने में जुटी रहीं। उनके आवास पर छठी मैया के प्रति श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
बताया गया कि शाम को विधि-विधान से खरना पूजा संपन्न करने के बाद डॉ. पूनम शर्मा लोगों के बीच खरना का प्रसाद वितरित करेंगी और श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देंगी।
इस अवसर पर छठ महापर्व की महत्ता पर चर्चा करते हुए उन्होंने लोक आस्था के इस महान पर्व को भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता का प्रतीक बताया।
छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी पर्व है। इस पर्व में स्वच्छता, संयम, शुद्धता और सेवा भावना का विशेष संदेश मिलता है।
छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें, यही मंगलकामना है।
जय छठी मैया! जय सूर्य देव
📲Get App