🔥 ट्रेंडिंग मायोंग संग्रहालय खुला, असम के इतिहास क... 7‑सप्ताह का हाथी शावक राजा फ्रैक्चर पै... कांग्रेस ने चुनौती दी BJP को: 2016 से... हरजिंदर धामी बने एसजीपीसी के नए अध्यक्... अमृतसर में फर्द केंद्र के कर्मचारियों... बठिंडा में सिरकी बाजार पर अनिर्मित इमा...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भाजपा ने विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
राजनीति

भाजपा ने विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 29 सित. 2026, 02:38 PM 👁 80
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाजपा ने बिहार और उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर दी स्वीकृति

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने वर्ष 2026 में बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एन.के. यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार तथा तिरहुत शिक्षक से श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए छह उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति दी गई है। वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी तथा गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रकार जारी सूची में बिहार के चार और उत्तर प्रदेश के छह निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। यह विवरण भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिया गया है।
📲Get App