🔥 ट्रेंडिंग पश्चिम चंपारण कि ऐतिहासिक धरती बेतिया... हजारीबाग में अवैध शराब पर छापामारी, 34... मेघालय सरकार ने कोयला खनन आदेश वापस कि... ट्रिपुरा उच्च न्यायालय ने क़हौई में टी... बीडब्ल्यूपी का 34वाँ स्थायी कार्यालय म... सुखसागर दलदल में तीन दुर्लभ पक्षी प्रज...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रुपेश साहू संगठन और समाज सेवा में निभा रहे अहम भूमिका

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 26 नव. 2026, 05:40 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोरोना काल में निस्वार्थ सेवा से पेश की मानवता की मिसाल, युवाओं को संगठन से जोड़ने में सक्रिय रुपेश साहू

जालौन। भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान, ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ता रुपेश साहू संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में वे भाजपा जनपद जालौन के आईटी विभाग में जिला कार्यसमिति सदस्य के महत्वपूर्ण दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। अतर सिंह साहू के सुपुत्र रुपेश साहू आधुनिक डिजिटल तकनीक और सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की रीति-नीति, विचारधारा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के प्रचार-प्रसार और डिजिटल माध्यमों पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में उनकी सक्रियता उल्लेखनीय है। रुपेश साहू ने कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का परिचय दिया। उस समय उन्होंने आकस्मिक सेवाओं और आपातकालीन सहायता के माध्यम से जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा की। उनके इस योगदान ने मानवता और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। स्थानीय स्तर पर युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी रुपेश साहू निरंतर सक्रिय रहते हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्य के प्रति ऊर्जा और समाज सेवा की भावना उन्हें भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाती है।
📲Get App