🔥 TRENDING New Zealand Surges to 317 at Lunch on... Nepal Prime Minister Balendra Shah to... Kerala Lottery SK 78 Results Declared:... Telangana Launches New Policies to Saf... KRMB urges Telangana and Andhra Prades... Sundaram Home Finance Sets ₹120 Crore...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भाजपा की लगातार जीत: राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के दावों को जनता ने नकारा
Politics

भाजपा की लगातार जीत: राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के दावों को जनता ने नकारा

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 09 Oct 2026, 09:20 PM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी के उपचुनावों और राजस्थान व त्रिपुरा के निकाय चुनावों में एनडीए की जीत ने इंडी गठबंधन को जनता द्वारा पूरी तरह नकार दिए जाने का संकेत दिया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार चुनाव जीत रही है, जबकि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार के दावों को जनता ने खारिज कर दिया है। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी के हालिया उपचुनावों और राजस्थान व त्रिपुरा के निकाय चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली शानदार जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता ने इंडी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है।

जनाधार खो चुके ये दल हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाने की प्रवृत्ति रखते हैं, लेकिन जनता अब उनके इस चरित्र को पहचान चुकी है। यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर प्रचंड जनादेश देकर भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। यह जीत भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता के भरोसे को दर्शाती है।

इस ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा जी व पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी जी सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देती है।
📲Get App