🔥 TRENDING Cincinnati Zoo’s Hippo Fiona Dies Afte... Gold price drops below ₹1.23 lakh per... Gold Rates for 22K and 24K Jewelry Rep... Stalin Labels Tamil Nadu 'Vice City' U... Minibus of Wedding Guests Falls 100‑Fo... New Guidance Expected in Tamil Nadu, D...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भागलपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Nov 2026, 06:59 PM 👁 75
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भागलपुर पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भागलपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे नितिन नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है, वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

नितिन नबीन भागलपुर के लाजपत पार्क में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। यहां मंच से लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधेंगे। इसके बाद लाजपत पार्क से पदयात्रा करते हुए घंटाघर तक पहुंचेंगे।

इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी समेत कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब सबकी नजरें लाजपत पार्क में होने वाले उनके संबोधन पर टिकी हैं, जहां वे विपक्ष को लेकर क्या संदेश देते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
📲Get App