🔥 TRENDING Bengaluru: Masked Robbers Steal 117g G... MCC Bank Secures Best Performing Urban... Last UDAN Flights Depart from Shivamog... Tamil Nadu Announces 2nd VETTRI Invest... Ramayana Nears 'Manjummel Boys' and 'B... Tamil Nadu CM Vijay Attends Last Rites...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

भागलपुर में दुर्गा पूजा और रावण वध की तैयारियां तेज, डीएम ने किया विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 Oct 2026, 12:43 PM 👁 103
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

📍 भागलपुर | 13 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा एवं रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। भागलपुर की जिलाध

भागलपुर में दुर्गा पूजा और रावण वध की तैयारियां तेज, डीएम ने किया विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
📍 भागलपुर | 13 अक्टूबर 2026
दुर्गा पूजा एवं रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, दुर्गा पूजा स्थलों और सीटीएस ग्राउंड में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान तिलकामांझी चौक, आदमपुर, दीपप्रभा टॉकीज, मसाकचक, मंदरोजा चौक, बूढ़ानाथ, नरगा चौक, पारबती चौक, स्टेशन, लोहिया पुल, खलीफाबाग रोड, घंटाघर, मारवाड़ी पाठशाला और कचहरी चौक सहित कई प्रमुख स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
🚔 डीएम ने अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश—
✅ पूजा पंडालों में सुरक्षा और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था।
✅ भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन।
✅ पर्याप्त रोशनी और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था।
✅ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी।
✅ सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, ओएसडी अंकिता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App