🔥 TRENDING 57th IFFI Opens Today in Goa with Gran... Yogi Adityanath Challenges Akhilesh Ya... Election Commission Shifts Electoral R... GTA 6 finally launches in India after... Over 1,500 Runners to Promote Fitness... Piyush Goyal Addresses Delhi Universit...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

भागलपुर में मां काली प्रतिमाओं के विसर्जन का भव्य आगाज

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 08:52 AM 👁 69
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर में मां काली प्रतिमाओं के विसर्जन हुआ भव्य आगाज 36घंटे तक निकलेगी शोभायात्रा सुरक्षा कि कमान डी एम और एस एस पी के हाथों में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भागलपुर में मां काली की प्रतिमाओं के विसर्जन का भव्य आगाज, 36 घंटे तक सड़कों पर निकलेगी शोभायात्रा, सुरक्षा की कमान DM ,SSP के हाथों में, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय बल तैनात, बिहार की सबसे लंबी विसर्जन शोभायात्रा पर प्रशासन की पैनी नजर।

बिहार के भागलपुर में आस्था और भक्ति का सबसे बड़ा उत्सव शुरू हो गया है। मां काली की प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा का आगाज हो चुका है। खास बात यह है कि यहां विसर्जन जुलूस 36 घंटे से भी अधिक समय तक चलता है, जिसमें शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर बिहार पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। अलग-अलग चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद हैं, जबकि क्विक रिस्पांस टीम लगातार गश्त कर रही है।
दरअसल, भागलपुर में मां काली की विसर्जन शोभायात्रा का अपना अलग ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। बिहार की सबसे भव्य और लंबी विसर्जन शोभायात्राओं में शुमार इस आयोजन में 150 से अधिक काली प्रतिमाएं कतारबद्ध होकर विसर्जन घाट की ओर रवाना होती हैं। इस दौरान परबत्ती की बुढ़िया काली की प्रतिमा सभी प्रतिमाओं का प्रतिनिधित्व करती है। करीब 36 घंटे तक चलने वाली इस शोभायात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक सड़कों पर जुटते हैं। जगह-जगह पारंपरिक करतब और आकर्षक प्रदर्शन भी किए जाते हैं।

इस भव्य आयोजन में भागलपुर की गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिलती है। मुस्लिम समाज के लोग भी शोभायात्रा में शामिल होकर सहयोग करते हैं और व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
📲Get App