🔥 TRENDING Delhi Cafe Incident: 22-Year-Old Claim... Pune Techie's Family Says Boyfriend Mu... Day‑5 Box‑Office Earnings of Telugu Fi... Anantnag Deputy Commissioner visits hi... Jammu FDA Confiscates 850 Kg Paneer in... J&K Bank launches new extension counte...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बेगूसराय विष्णुपुर, ब्राह्मण टोला में कई घरों में हुई भीषण चोरी चोरी घटना कि गतिविधि सी सी टी वी फुटेज में हुआ कैद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Nov 2026, 11:16 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बेगूसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेगूसराय में चोरों का आतंक! विष्णुपुर ब्राह्मण टोला में कई घरों को बनाया निशाना, करीब 3 लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान चोरी

5 नवंबर को ग्रामीणों ने एक संदिग्ध चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, अगले दिन छोड़ने का आरोप; 23 नवंबर की रात फिर चोरी की कोशिश,3.सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई संदिग्ध की गतिविधि।

बेगूसराय। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के पुलिस के दावों के बीच चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 स्थित विष्णुपुर ब्राह्मण टोला का है, जहां लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। मोहल्ले के कई घरों को निशाना बनाए जाने से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा घटना में चोरों ने जीतन कुमार मिश्रा के घर से करीब तीन लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
इस मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत पर नगर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 173 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरी की इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता सता रही है।
पहले पकड़ा गया संदिग्ध, फिर दोबारा पहुंचने का आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 नवंबर को मोहल्ले के ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि पुलिस ने अगले ही दिन उसे छोड़ दिया। ग्रामीणों का दावा है कि इसके बाद 22 नवंबर की मध्यरात्रि के बाद यानी 23 नवंबर की रात वही संदिग्ध व्यक्ति दोबारा चोरी की नीयत से मोहल्ले में पहुंचा।
बताया जाता है कि संदिग्ध व्यक्ति घर की छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसकी गतिविधियां घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। आहट मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह लोगों के चंगुल से निकलकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा।
गाय बेचकर रखे थे पैसे, चोरों ने नकदी और सामान पर किया हाथ साफ
पीड़ित जीतन कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने घटना से दो दिन पहले ही अपनी गाय बेची थी। गाय की बिक्री से मिली रकम भी घर में रखे करीब तीन लाख रुपये में शामिल थी। जीतन कुमार मिश्रा पुरोहित का कार्य करते हैं। यजमानी के दौरान उन्हें समय-समय पर बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान मिलते रहते हैं। आरोप है कि चोरों ने घर में रखी नकदी के साथ इन सामानों को भी अपना निशाना बनाया।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग
एक ही मोहल्ले में लगातार चोरी की घटनाएं होने और पहले पकड़े गए संदिग्ध के दोबारा इलाके में दिखाई देने के आरोप ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाती और इलाके में नियमित गश्ती होती, तो शायद ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था।
स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने, चोरी गए सामान की बरामदगी, आरोपियों की गिरफ्तारी और मोहल्ले में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक ही मोहल्ले में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन सुनिश्चित करेगा? ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेगी, ताकि ब्राह्मण टोला के लोगों को चोरों के आतंक से राहत मिल सके।
📲Get App