🔥 TRENDING Bihar BJP Chief Accuses Rahul Gandhi o... Maharashtra to See 2–4°C Drop in Minim... PM Modi Commends Bihar Museum's Top Ra... NCP (SP) Demands Apology from Congress... Sanjay Raut Criticises Sharad Pawar’s... Maharashtra TET Postponed: 4.4 Lakh Te...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बगहा नगर परिषद डुमवलिया में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़ा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 01:55 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पश्चिम चंपारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पश्चिम चम्पारण ज़िले के बगहा से जहां नगर परिषद डुमवलिया में अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा डिवाइडर, गैस एजेंसी की बाउंड्री वॉल में मारी टक्कर
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा शहर के डुमवलिया में बीती रात करीब नौ बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए करीब 30 फीट दूर स्थित रूबी गैस एजेंसी की बाउंड्री वॉल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि रात का समय होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, ट्रक तिरुपति शुगर लिमिटेड चीनी मिल से चीनी की बोरियां लोड कर पूर्वी चंपारण के आदापुर जा रहा था। इसी दौरान डुमवलिया के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक के क्लीनर राजकिशोर ठकुराई ने बताया कि स्टेयरिंग और ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। वहीं, चालक के नशे में होने की चर्चा भी है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पटखौली थाना पुलिस जांच में जुटी है।
📲Get App