🔥 ट्रेंडिंग ಬೆಂಗಳೂರು ಮಹಾಲಕ್ಷ್ಮೀಪುರಂ ನಿವಾಸಿ ನರಸಹನುಮ... 57वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज ग... रियल मैड्रिड ने एरिलियन त्चोउमेनिए को... नागालैंड के फ़िल्म निर्माता थेजा रियो... मणिपुर के विधायक सपाम कुंजकश्वर सिंह क... मेघालय की कारीगर कंपनी ने भारत अंतर्रा...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

बंडा में वृद्ध विधवा पर मारपीट, घर से निकाला

✍️ रिपोर्टर: Abhishek Kalia 🗓 14 नव. 2026, 01:09 PM 👁 116
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बंडा में एक वृद्ध विधवा महिला पर मारपीट कर उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया गया।

बंडा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया हरिश्चंद्र में एक विधवा महिला के साथ उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव पिपरिया हरिश्चंद्र निवासी पीड़िता बेलामती पत्नी स्वर्गीय सकटेलाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद से ही उसका देवर , सास और ननद उसके साथ आए दिन गाली-गलौज व मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं और उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं।
पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार (13 नवंबर) की शाम करीब 8 बजे उक्त सभी लोग उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उसे लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी
📲Get App