🔥 TRENDING Fire breaks out at high-rise building... ಜಾಕಿ ಶ್ರಾಫ್ ಮತ್ತು ಶರದ್ ಕೇಳ್ಕರ್ ನಟನೆಯ '... 21-Year-Old Woman Dies After Self-Immo... Ananya Panday Says She's Single on Kof... UP Weather: Rain Alert for 33 District... Climate Shifts Threaten Himachal's App...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बंडा में वृद्ध विधवा पर मारपीट, घर से निकाला

✍️ Reporter: Abhishek Kalia 🗓 14 Nov 2026, 01:09 PM 👁 115
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बंडा में एक वृद्ध विधवा महिला पर मारपीट कर उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया गया।

बंडा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया हरिश्चंद्र में एक विधवा महिला के साथ उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव पिपरिया हरिश्चंद्र निवासी पीड़िता बेलामती पत्नी स्वर्गीय सकटेलाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद से ही उसका देवर , सास और ननद उसके साथ आए दिन गाली-गलौज व मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं और उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं।
पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार (13 नवंबर) की शाम करीब 8 बजे उक्त सभी लोग उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उसे लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी
📲Get App