🔥 ट्रेंडिंग रेशी में बस‑स्कूटर टक्कर, दो घायल जम्मू‑कश्मीर में तापमान बढ़ा, श्रीनगर... दिल्ली मेट्रो ने मैजेंटा लाइन के घंटे... ग्वालियर में ड्राइवर की आत्महत्या पर प... जयपुर में कारोबारी भाइयों से 3.75 करोड... राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस न...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बुंडू अनुमंडल अस्पताल के महिला बाथरूम में मिला नवजात का शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Kumar Gupta 🗓 20 नव. 2026, 09:28 AM 👁 38
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बुंडू। बुंडू अनुमंडल अस्पताल के महिला बाथरूम में गुरुवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह अस्पताल का स्टाफ जब बाथरूम गया, तो बाथरूम के पैन में नवजात बच्चे का शव दिखाई दिया। शव देखकर स्टाफ हैरान रह गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से तुरंत बुंडू थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात को बाथरूम में किसने डाला। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
📲Get App