🔥 ट्रेंडिंग हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज शीतकालीन... शिमला में शीतकालीन यात्रा प्रदर्शनी का... योगी आदित्यनाथ की माँ का निधन, 91 वर्ष... मुख्य मंत्री आज अंतिम संस्कार के लिए उ... 27 वर्षीय परछाई के रूप में गंगस्टर का... बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बच्चों को दिए सफलता के तीन मंत्र – बड़े सपने देखो, बड़ों का सम्मान करो और अच्छे इंसान बनो : डॉ. सचिन यादव

✍️ रिपोर्टर: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 14 नव. 2026, 06:44 PM 👁 78
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बच्चों को दिए सफलता के तीन मंत्र – बड़े सपने देखो, बड़ों का सम्मान करो और अच्छे इंसान बनो : डॉ. सचिन यादव

बच्चों को दिए सफलता के तीन मंत्र – बड़े सपने देखो, बड़ों का सम्मान करो और अच्छे इंसान बनो : डॉ. सचिन यादव

जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भिलाई बलौदा। जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. सचिन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के तीन महत्वपूर्ण मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में हमेशा बड़े सपने देखें, माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करें और सबसे महत्वपूर्ण बात एक अच्छे इंसान बनें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण करना भी है।

संस्था के डायरेक्टर डॉ. गिरिराज गढ़वाल ने बच्चों को चुनौतियों का सामना करने और कभी हार न मानने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के मन में यह विश्वास होना चाहिए कि मैं कर सकता हूं।

वहीं, पीटीए अध्यक्ष श्री नवल किशोर ने कहा कि बेहतर शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन के बीच आपसी सामंजस्य और सहयोग जरूरी है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बाल दिवस के महत्व पर आधारित विशेष नाटक आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती रीना शर्मा, श्री राकेश पाठक, प्राचार्य डॉ. संजय सारंगी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन बच्चों की मुस्कान और उत्साह के बीच हुआ। आयोजन ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, चुनौतियों का सामना करने और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
📲Get App