🔥 TRENDING NCW Demands Police Report After Woman... Car Crashes into Tree in Tiruchirappal... Tamil Nadu Releases 2027 SSLC Final Ex... DIG Tarun Nayak Appointed as New Madhy... CM Inaugurates Nathubarkheda Sports Co... David Beckham Commends Madhya Pradesh...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अवैध पोस्ता की खेती छोड़ सब्जी उत्पादन अपनाएं किसान : मुखिया द्रौपती देवी हुमटा को नशामुक्त बनाने के लिए गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 22 Nov 2026, 09:28 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अवैध पोस्ता की खेती छोड़ सब्जी उत्पादन अपनाएं किसान : मुखिया द्रौपती देवी

हुमटा को नशामुक्त बनाने के लिए गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान

बुंडू (रांची), 22 नवंबर। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत हुमटा में मुखिया द्रौपती देवी की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत विकास, वैकल्पिक रोजगार और नशामुक्त पंचायत बनाने पर चर्चा हुई। मुखिया ने किसानों से अवैध पोस्ता की खेती छोड़कर सब्जी उत्पादन अपनाने तथा फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने G RAM G के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक में ग्रामीणों ने सिंचाई की कमी, जंगली हाथियों एवं सूअरों से फसल नुकसान और मुआवजे में देरी की समस्याएं उठाईं। वहीं डिजिटल क्रॉप सर्वे, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। मुखिया ने कहा कि हुमटा पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए सभी गांवों और टोलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
📲Get App