🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अवैध कनेक्शन और अधूरी पाइपलाइन बनी परेशानी, शहर में 53 थी-फेज बोर फिर भी आधे से ज्यादा हिस्से में नियमित आपूर्ति नहीं

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 08:07 AM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*अवैध कनेक्शन और अधूरी पाइपलाइन बनी परेशानी, शहर में 53 थी-फेज बोर फिर भी आधे से ज्यादा हिस्से में नियमित आपूर्ति नहीं*
*70 हजार की आबादी को 48 से 72 घंटे में मिल रहा पानी, 48 करोड़ की योजना अधूरी, निजी
बोरिंग सहारा*

खैरथल कंचन केसरी

शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पर्याप्त संसाधन होने के दावों के बावजूद आधे से अधिक शहर में 48 से 72 घंटे के अंतराल पर पानी पहुंच रहा है। कई मोहल्लों में नलों से पानी नहीं आने के कारण लोगों को निजी ट्यूबवेल और दूसरे स्रोतों से पानी जुटाना पड़ रहा है।
गौरतलब है है कि शहर में 53 श्री-फेज बोर, नगर परिषद के 11 बोर और विधायक कोटे से बने सिंगल फेज बोर मौजूद हैं। इसके बावजूद लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। दूसरी तरफ, 48 करोड़ रुपए की एनसीआरपीबी योजना के कार्य भी अभी अधूरे हैं। शहर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की पड़ताल की तो सामने आया कि समस्या केवल पानी के स्रोतों की कमी तक सीमित नहीं है। जल वितरण, अवैध कनेक्शन, पाइपलाइन लीकेज और नई कॉलोनियों तक नेटवर्क नहीं पहुंचना भी संकट की वजह बन रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जिम्मेदार विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए। नियमित मॉनिटरिंग के साथ पाइपलाइनों की मरम्मत और अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई जरूरी है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने से पहले व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो संकट और गहरा सकता है।
*अवैध कनेक्शन और लीकेज से भी प्रभावित हो रही जलापूर्तिः*
शहर की करीब 70 हजार आबादी के लिए जलदाय विभाग में लगभग 6500 वैध जल कनेक्शन दर्ज हैं। कई वाडों में पेयजल पाइपलाइन लीकेज की समस्या भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगह-जगह लीकेज से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। जबकि लोग पानी के लिए परेशान हैं।
*48 करोड़ की योजना में टैंक बने, पाइपलाइन का अभी इंतजार*
शहर में पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए एनसीआरपीबी योजना के तहत करीब 48 करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी किए गए। गए हैं। योजना में नई पाइपलाइन बिछाने और 15 ट्यूबवेल लगाए जाने हैं। पहाड़ी हनुमान मंदिर और बूढ़ावाली में उच्च जलाशयों का निर्माण चल रहा है। वहीं अनाज मंडी, गुरुनानक कॉलोनी और तहसील परिसर में स्टोरेज टैंक बनाए जा चुके हैं। वहीं पुरानी कॉलोनियों सहित कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में योजना के तहत तैयार किए जा रहे जल भंडारण ढांचे का पूरा लाभ तभी मिल पाएगा, जब पाइपलाइन नेटवर्क भी तैयार होकर जलापूर्ति से जुड़ जाएगा।
नगर परिषद के परिसीमन के बाद 19 गांव शहर में शामिल हुए हैं। इससे जलापूर्ति के दायरे और उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इससे मौजूदा जल संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। वार्ड 33, 34, 35, 36, 37, 43, 44 और 45 में सप्लाई को लेकर ज्यादा परेशानी है।
*इनका कहना है --*
इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिक्षण अभियंता धर्मवीर यादव ने बताया कि एनसीआरपीबी योजना के कार्य जल्द पूरे कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि गर्मी तक योजना का काम पूरा हो जाएगा। अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ भी अभियान चलाकर जल्द दोबारा कार्रवाई की जाएगी। -धर्मवीर यादव, अधीक्षण अभियंता
📲Get App