🔥 TRENDING Headlines Today PM Modi to Inaugurate Nitish Setu Brid... Body of Missing Jalandhar Youth Found... New SGPC General Secretary Gurpreet Si... Harjinder Dhami Elected President of S... Jalandhar: Youth Found Dead After Two-...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अध्यापक नरपत सिंह अवाय ने आंगनवाड़ी कार्यकताओ से की बदसूलकी कार्यकर्ताओ में रोष

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 17 Nov 2026, 07:47 PM 👁 768
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरपंच चुनाव के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष
​नाचना (जैसलमेर) | संवाददाता: राजेन्द्र कुमार सेन
​ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक अध्यापक पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का अपमान करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना को लेकर स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापक नरेंद्र सिंह अवाय द्वारा ड्यूटी पर तैनात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए उनका अपमान किया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र की अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी लामबंद हो गईं और इस व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की।
​आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में निष्ठापूर्वक ड्यूटी देने के बावजूद एक जिम्मेदार पद पर बैठे शिक्षक द्वारा इस तरह का व्यवहार किया जाना बेहद निंदनीय है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अध्यापक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
📲Get App