🔥 ट्रेंडिंग मेघालय में पहला ग्लोबल रिस्पॉन्सिबल टू... लुधियाना में रोड रेज में रेस्तरां मालि... पटना पासपोर्ट कार्यालय में दस्तावेज़ स... बूंदी में जमीन विवाद में भतीजे की हत्य... दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अंतिम रेंडमाइजेशन के पश्चात कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की ब्रीफिंग आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 22 अक्टू. 2026, 06:17 PM 👁 67
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के लिए अंतिम रेंडमाइजेशन के बाद पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी, जिसमें निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अंतिम रेंडमाइजेशन के पश्चात कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के लिए अररिया जिलाधिकारी श्री विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से मतदान से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ब्रीफिंग दी।

ब्रीफिंग में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये, तथा पदाधिकारियों को किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी अथवा अभ्यर्थी के पक्ष या विपक्ष में व्यवहार न करने का निर्देश दिया गया।

मतदान दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक निर्धारित है। सभी पदाधिकारियों को मतदाताओं के साथ समान, सम्मानजनक एवं निष्पक्ष व्यवहार करने तथा लापरवाही, पक्षपात अथवा अनुशासनहीनता से बचने का निर्देश दिया गया।

पोलिंग पार्टी, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं वीडियोग्राफर को मतदान प्रारंभ से पूर्व केंद्र पर उपस्थित रहने के आदेश तथा मतदान समाप्ति के बाद पुलिस बल की सुरक्षा में संग्रहण केंद्र पहुँचने के निर्देश दिए गये। किसी भी शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 06453-222309 उपलब्ध कराया गया।
📲Get App