🔥 ट्रेंडिंग हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज शीतकालीन... शिमला में शीतकालीन यात्रा प्रदर्शनी का... योगी आदित्यनाथ की माँ का निधन, 91 वर्ष... मुख्य मंत्री आज अंतिम संस्कार के लिए उ... 27 वर्षीय परछाई के रूप में गंगस्टर का... बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

असोहा में सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले विधायक अनिल सिंह, आर्थिक सहायता देकर सरकारी मदद का दिलाया भरोसा

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 13 नव. 2026, 03:03 PM 👁 81
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

असोहा में सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले विधायक अनिल सिंह, आर्थिक सहायता देकर सरकारी मदद का दिलाया भरोसा

उन्नाव के असोहा क्षेत्र के ग्राम स्माइलपुर चन्दनखेड़ा निवासी स्वर्गीय सुरजीत (24 वर्ष), पुत्र श्री रामचंद्र लोधी तथा स्वर्गीय सतीश कुमार (26 वर्ष), पुत्र श्री विजय कुमार लोधी का विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत युवकों के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक ने अपनी ओर से यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा मिलने वाली सभी पात्र सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार अकेला नहीं है और हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक अनिल सिंह के इस संवेदनशील कदम से शोकाकुल परिवारों को कुछ हद तक संबल मिला। क्षेत्रीय लोगों ने भी उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
📲Get App