🔥 TRENDING Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य... Manipur: KCP Militant Killed in Encoun...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

असोहा में 19 वर्षीय युवक ने पेंचकस से ट्रैक्टर स्टार्ट किया, तालाब में पलटा, गंभीर रूप से घायल

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 05 Nov 2026, 09:04 AM 👁 87
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

असोहा, उन्नाव में 19 वर्षीय करन ने पेंचकस से ट्रैक्टर चलाने की कोशिश में उसे तालाब में पलटते हुए गंभीर चोटें आईं।

असोहा में बड़ा हादसा! पेंचकस से ट्रैक्टर स्टार्ट कर चलाने लगा 19 वर्षीय युवक, तालाब में पलटा ट्रैक्टर

उन्नाव। असोहा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत के बाहर खड़े ट्रैक्टर को पेंचकस की मदद से स्टार्ट कर चलाने के प्रयास में युवक ट्रैक्टर समेत जोरिहा तालाब में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार, असोहा निवासी शिवप्रकाश साहू अपना ट्रैक्टर खेत के बाहर खड़ा कर धान की कटाई देखने कंबाइन मशीन के पास चले गए थे। इसी दौरान असोहा कस्बा निवासी राजू रैदास का 19 वर्षीय पुत्र करन वहां पहुंचा और पेंचकस से ट्रैक्टर स्टार्ट कर चलाने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास के जोरिहा तालाब में पलट गया और करन उसके नीचे फंस गया।

हादसा देखकर ट्रैक्टर मालिक और खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे कालूखेड़ा स्थित निजी नर्सिंग होम ले गए।

सावधानी ही सुरक्षा है! बिना प्रशिक्षण भारी वाहन चलाने का प्रयास जानलेवा साबित हो सकता है।
📲Get App