🔥 TRENDING Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati... Bulgarian Foreign Minister Velislava P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अरविंद चौधरी बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिला सचिव

✍️ Reporter: L P 🗓 21 Oct 2026, 06:48 PM 👁 135
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इस अवसर पर कार्यकारिणी अध्यक्ष अमन गौतम ने कहा कि अरविंद चौधरी किसान हितों, गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) की जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अरविंद चौधरी को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल की गैरमौजूदगी में कार्यकारिणी अध्यक्ष अमन गौतम ने अरविंद चौधरी को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व प्रदान किया।

इस अवसर पर कार्यकारिणी अध्यक्ष अमन गौतम ने कहा कि अरविंद चौधरी किसान हितों, गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरिवंश, तहसील अध्यक्ष कामेश, तहसील युवा जिला अध्यक्ष शीलेन्द्र बघेल, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, तहसील उपाध्यक्ष शिवा बघेल और नगर अध्यक्ष जयप्रकाश एब करन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अरविंद चौधरी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
📲Get App