🔥 ट्रेंडिंग ग्वालियर में ड्राइवर की आत्महत्या पर प... जयपुर में कारोबारी भाइयों से 3.75 करोड... राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस न... जयपुर में नूडल्स खाने से सात साल की बच... ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ ಪ್ರಶಸ್ತಿ ಪಡೆದ ಶಾಂತಬಾಯಿ ಕಾಂಬ... ನಾರಾಯಣಪುರ ಬಲದಂಡೆ ಕಾಲುವೆಗೆ ನ.22ರ ಗಡುವು:...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अररिया में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को सम्मानित किया, जिला अधिकारी विनोद दूहन ने दिया प्रेरणादायक संबोधन

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 17 नव. 2026, 09:57 AM 👁 33
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

16 नवंबर को अररिया प्रेस क्लब में आयोजित विशेष संगोष्ठी में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश उर्फ मंटू भगत ने अध्यक्षता की, जबकि जिला अधिकारी विनोद दूहन ने स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कल सोमवार, 16 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के पावन अवसर पर अररिया प्रेस क्लब के सभागार में पत्रकारिता की गरिमा, स्वतंत्रता एवं सामाजिक दायित्वों पर केन्द्रित एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश उर्फ मंटू भगत ने की और इसमें जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सभागार को आलोकित किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की गौरवमयी उपस्थिति रही, जिन्हें जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सान्याल कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित पत्रकार बन्धुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए लोकतंत्र में प्रेस की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

संगोष्ठी का मंच संचालन जिला पत्रकार संघ के सचिव अमित कुमार अमन ने कुशलतापूर्वक किया, जिससे कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी ने पत्रकारिता के चार स्तम्भ—स्वतंत्रता, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व—को पुनः सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
📲Get App