Crime
अररिया में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 122 किलोग्राम गांजा और पांच अभियुक्त गिरफ्तार
कुर्साकांटा थाना पुलिस ने 122 किलोग्राम गांजा के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और पिकअप व मोटरसाइकिल बरामद की।
कुर्साकांटा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 122 किलो गांजा के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से गांजा लदी एक बोलेरो पिकअप (BR 11GB 3959) और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (BR 38 AC 2922) भी बरामद की।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से गांजे की खेप लाई जा रही है। सूचना पर महेशकूट बासपट्टी के पास घात लगाकर बैठी पुलिस टीम ने पिकअप को रोककर तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला।
इसी दौरान आगे लाइनमैन के रूप में चल रही बाइक पर सवार तीन लोगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि खेप नेपाल से कपड़फोड़ा, लक्ष्मीपुर के रास्ते महेशकूट होते हुए अररिया की ओर ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने सभी पांचों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।