🔥 TRENDING 20 ਏਕੜ ’ਚ ਪਰਾਲੀ ਸੰਭਾਲ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਗੁਰਮੇਲ... મહીસાગરના બાગાયતી ખેડૂતો માટે ખુશખબર:... पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अररिया में जल‑जीवन‑हरियाली अभियान पर जन जागरूकता से सतत विकास की ओर चर्चा

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 03 Nov 2026, 09:22 PM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डीआरडीए सभागार में जल‑जीवन‑हरियाली अभियान के तहत जल, पर्यावरण और हरियाली के संरक्षण हेतु जनभागीदारी पर चर्चा आयोजित की गई।

जल‑जीवन‑हरियाली जागरूकता अभियान के तहत डीआरडीए सभागार, अररिया में ‘जल‑जीवन‑हरियाली : जन जागरूकता से सतत विकास की ओर सामूहिक पहल’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, हरियाली के विस्तार एवं सतत विकास के प्रति आमजनों को जागरूक करना तथा इन प्रयासों में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

परिचर्चा का शुभारंभ जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया श्री मनीष कुमार, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, निदेशक एनईपी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री मनीष कुमार ने कहा कि जल‑जीवन‑हरियाली अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा सामूहिक दायित्व है।

वक्ताओं ने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों, वर्षा जल संचयन, पौधारोपण, जलस्रोतों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आमजनों से अपने दैनिक जीवन में जल संरक्षण एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की।

मौके पर रेंजर ऑफिसर वन प्रमंडल अररिया, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अररिया, एनडीआईओ, सामाजिक विकास प्रबंधक जीविका, सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि, मिशन प्रबंधक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
📲Get App