🔥 TRENDING Haryana Considers Ban on Private Power... Haryana Woman Accused of Killing Husba... IMD Forecast Predicts Rain in West Ben... Chhattisgarh Approves New Rural Water... Chhattisgarh High Court Bars Writ Cour... Punjab Hockey League Opens With High E...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

अररिया में अनावश्यक रेफरल पर लगेगी रोक, डीएम ने दिए निर्देश

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 15 Oct 2026, 01:38 PM 👁 95
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी विनोद दूहन ने सदर अस्पताल में मरीजों को रेफर करने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाने और रेफरल से पूर्व समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अररिया, 14 अक्टूबर 2026। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में सदर अस्पताल, अररिया में मरीजों को अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए और रेफर करने से पूर्व उन्हें समुचित उपचार प्रदान कर उनकी स्थिति स्थिर की जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेफरल के कारणों को स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए और रेफरल से संबंधित समस्त जानकारी भाव्या पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि रेफरल की प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ही हो। श्री दूहन ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस बैठक में सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App