🔥 TRENDING Bengaluru: Masked Robbers Steal 117g G... MCC Bank Secures Best Performing Urban... Last UDAN Flights Depart from Shivamog... Tamil Nadu Announces 2nd VETTRI Invest... Ramayana Nears 'Manjummel Boys' and 'B... Tamil Nadu CM Vijay Attends Last Rites...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अररिया लोकसभा अंतर्गत पहुंसी निवासी एवं हमारे शुभचिंतक श्री अमित कुमार भगत जी की गोली मारकर की गई हत्या की खबर अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध क

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 15 Nov 2026, 11:44 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आज अररिया सदर अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। समाज में हिंसा और अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है। इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं न

अररिया लोकसभा अंतर्गत पहुंसी निवासी एवं हमारे शुभचिंतक श्री अमित कुमार भगत जी की गोली मारकर की गई हत्या की खबर अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाली है।
आज अररिया सदर अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया।
समाज में हिंसा और अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है। इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं न केवल एक परिवार को उजाड़ती हैं, बल्कि समाज की शांति और सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं।
मैं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों की अविलंब पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
📲Get App