🔥 TRENDING Canadian PM Mark Carney says India is... Bangladesh PM Accuses Sheikh Hasina of... Modi Taps GTA 6 Hype to Promote ‘New I... Deccan Herald editorial says political... Tamil Thriller ‘Drones’ to Premiere on... ‘Mr Bhaarath’ to Release on 11 Dec 202...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

अररिया, 14 अक्टूबर 2026

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 15 Oct 2026, 10:53 AM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मरीजों के रेफरल की समीक्षा, अनावश्यक रेफरल पर रोक जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सदर अस्पताल, अररिया से अन्य

अररिया, 14 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मरीजों के रेफरल की समीक्षा, अनावश्यक रेफरल पर रोक
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सदर अस्पताल, अररिया से अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किए जाने वाले मरीजों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में मरीजों को रेफर करने के कारणों, अनावश्यक रेफरल की स्थिति तथा रेफरल से पूर्व मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान यह देखा गया कि मरीजों को रेफर करने से पहले उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप आवश्यक उपचार प्रदान किया जा रहा है या नहीं तथा रेफर करने से पूर्व मरीज को स्थिर (स्टेबल) किया जा रहा है या नहीं। साथ ही, रेफरल की आवश्यकता एवं औचित्य तथा संबंधित चिकित्सक द्वारा रेफरल का स्पष्ट और सही कारण अंकित किए जाने की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में भाव्या पोर्टल के माध्यम से रेफरल की प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में भी समीक्षा की गई। इस दौरान रेफरल से संबंधित विवरण पोर्टल पर दर्ज करने, रेफरल के उचित कारणों का स्पष्ट उल्लेख करने तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किए जाने से बचने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने मरीजों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेफरल की प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि मरीजों को रेफर करने से पहले उपलब्ध संसाधनों के अनुसार आवश्यक उपचार प्रदान किया जाए तथा रेफरल के दौरान मरीज की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
बैठक में सिविल सर्जन अररिया, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, अपर समाहर्ता , आपदा प्रबंधन अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
📲Get App