🔥 TRENDING ದುಲ್ಕರ್ ಸಲ್ಮಾನ್ ಚಿತ್ರಕ್ಕೆ ಪ್ರಭಾಸ್ ಶುಭಾ... Man Arrested for Threatening Minor in... ತಮಿಳು ಕೋರ್ಟ್‌ರೂಮ್ ಡ್ರಾಮಾ ‘ಸತ್ಯವಾನ್ ಸಾವ... Police raid former Tamil Nadu minister... Massive Fire Breaks Out at Eatery Near... Fire breaks out at high-rise building...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अनूपपुर के खोडरी गांव में दो बाइकों की आमने‑सामने टक्कर

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 17 Nov 2026, 03:06 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अनूपपुर के खोडरी गांव में दो बाइकों की आमने‑सामने टक्कर हुई, पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत मासूम सहित 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल ।
अनूपपुर जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम खोडरी में मंगल वार को एक दर्द नाक सड़क हादसा सामने आया।
जर्राटोला पंचायत अंतर्गत आरोग्यधाम मंदिर के ठीक सामने दो बाईकों की जोड़ दार भिड़ंत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों में बच्चों सहित कुल सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया गया।
घायलों में महिला ज्योति अगरिया (उम्र लगभग 32 वर्ष), हंसराज पिता जयपाल निवासी निमहा सहित दो बच्चे शामिल हैं। इन सभी का कोतमा अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक बच्चा और दो युवक शामिल हैं। मृतक छताई निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पहचान और हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या की पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाना बाकी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।



अनूपपुर दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत मासूम अहिंत 3 की मौत, 4 गम्भीर घायल
अनूपपुर जिले के खोडरी गांव में दो बाइकों की आमने‑सामने टक्कर हुई।

स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुँचा और दोनों सवारों की स्थिति का सर्वेक्षण किया।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण कोई गंभीर चोट या मृत्यु की सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

स्थानीय प्रशासन ने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे सड़कों पर गति सीमा का पालन करें और ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन न करें।
📲Get App