🔥 TRENDING પાટણમાં 300 દબાણો દૂર કરવાની નોટિસો પછ... बिठनोक पंचायत समिति में भाजपा ने 8 में... पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शं... କାଲିମେଳାରେ ବନ ବିଭାଗର ବଡ଼ ଚଢ଼ାଉ: ୩୯୦ଟି... Uttarakhand HC refuses to recover Rs 2... South Delhi Prepares for 20 Weddings T...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी: पटाखे जलाते समय झुलसे पांच लोग, चार बच्चे शामिल; किसी की आंख में गंभीर चोट तो किसी की उंगलियां झुलसीं

✍️ Reporter: ashif 🗓 09 Nov 2026, 07:08 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी में पटाखे जलाते समय पांच लोग झुलस गए। इनमें चार बच्चे शामिल थे। आदर्श की आंख में गंभीर चोट लगी है। अंकुर की हाथ की उंगलियां झुलस गई हैं। सीएमओ ने पांच सीएचसी का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए
अमेठी में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान पटाखे कई लोगों के लिए मुसीबत बन गए। पटाखा जलाते समय पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में चार बच्चे शामिल हैं। किसी के हाथ की उंगलियां झुलस गईं तो किसी की आंख में गंभीर चोट आई है। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरीगंज के मझवारा निवासी सिद्धनाथ का 16 वर्षीय बेटा आनंद पटाखा जलाते समय झुलस गया। अमेठी कस्बा निवासी आशीष कुमार का 11 वर्षीय पुत्र अंकुर गुप्ता भी आतिशबाजी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक हाथ की उंगलियां बुरी तरह झुलस गईं।

गौरीगंज के रघुपुर निवासी 21 वर्षीय शिवम पटाखा जला रहे थे, तभी अचानक उसके फटने से उनका पेट झुलस गया। लुगरी निवासी राकेश कुमार का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस हाथ में पटाखा फटने से घायल हो गया। उसकी आंख और हाथ झुलस गए। वहीं रायबरेली जिले के नसीराबाद क्षेत्र के परिया गांव निवासी रामकरन का सात वर्षीय पुत्र आदर्श भी पटाखा जलाते समय झुलस गया। उसकी आंख में गंभीर चोट आई है।
अंकुर और प्रिंस की हालत गंभीर
सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने अंकुर और प्रिंस का गंभीर हालत में उपचार शुरू किया। अन्य घायलों को भी भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सूचना पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और सीएमएस डॉ. रमेश कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. लईक उज जमा को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
सीएमओ ने भादर, रामगंज, अमेठी, जामो और जगदीशपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखों से झुलसे मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कराया। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की अन्य सीएचसी पर भी झुलसने के मामले पहुंचे।
📲Get App