🔥 TRENDING Samantha, Raj Nidimoru Welcome Baby Bo... UP Woman Dies 8 Months After Marriage;... Thieves Leap Over Wall, Enter Through... Defence Minister Inaugurates Chungthan... SGPC General Ijlas Begins with Ardas i... Harjinder Singh Dhami Elected Unanimou...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी में चला तबादला एक्सप्रेस, पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती

✍️ Reporter: Brijesh Kumar Mishra 🗓 19 Nov 2026, 12:16 AM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तबादला एक्सप्रेस

अमेठी में चला तबादला एक्सप्रेस, पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती

किसे मिला कौन सा ब्लॉक? पांच अधिकारियों को मूल तैनाती के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का फरमान

अमेठी। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन से स्थानांतरण होकर अमेठी पहुंचे पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद अलग-अलग विकास खंडों में नई तैनाती दे दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी की ओर से 17 नवंबर को जारी कार्यालय ज्ञाप के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।

पांच अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक श्रीमती आराधना अवस्थी को तिलोई का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। उनके पास सिंहपुर और बहादुरपुर का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। विपुल कुमार उपाध्याय को अमेठी ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भादर और संग्रामपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी क्रम में शिव शंकर मिश्र को मुसाफिरखाना में तैनाती मिली है। उनके जिम्मे शुकुल बाजार और भेटुआ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। राजीव कुमार ओझा को गौरीगंज का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, जबकि शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं महेन्द्र कुमार को जगदीशपुर ब्लॉक की जिम्मेदारी के साथ जामों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

तत्काल संभालना होगा कार्यभार

शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश लखनऊ के 16 नवंबर के पत्र और जिलाधिकारी के 17 नवंबर के अनुमोदन के क्रम में यह तैनाती की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवंटित विकास खंड में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पदभार ग्रहण करने की आख्या लौटती डाक से कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इस फेरबदल के बाद जिले के सभी विकास खंडों में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को नई जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी है। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद स्कूलों की शैक्षिक व्यवस्था, शिक्षकों की निगरानी और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कितनी तेजी आती है।
📲Get App