🔥 TRENDING काली साड़ी और काले चश्मे में जुझारू आं... भारत- जापान रक्षा संवाद में सहमति; इंद... Mayong Museum Opens as Window into Ass... 7-Week-Old Elephant Calf Raja Air‑Lift... Congress Questions BJP's Claim: Assam... Harjinder Dhami Elected New President...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी के तिलोई में बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों से मारपीट के बाद गांव में तनाव; दो आरोपी हिरासत में

✍️ Reporter: ashif 🗓 10 Nov 2026, 07:08 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी के तिलोई में बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों से मारपीट के बाद गांव में तनाव; दो आरोपी हिरासत में
तिलोई (अमेठी) थाना इन्हौना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर कॉलोनी (मजरे भीखीपुर) गांव में शौच के लिए निकली एक नाबालिग बालिका के साथ दबंग शोहदों द्वारा जबरन दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विरोध करने और परिजनों द्वारा आरोपियों को पकड़े जाने पर उनके साथियों ने पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पीड़िता जब घर से बाहर शौच के लिए निकली थी, तभी रास्ते में मनबढ़ युवकों ने उसे जबरन खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
परिजनों की मुस्तैदी: बालिका की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और दो युवकों को दबोच लिया।
हमला और मारपीट: पकड़े गए आरोपियों के अन्य साथियों ने आक्रोशित होकर पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया, जिससे पीड़िता के शरीर (चेहरे और पीठ) पर गंभीर चोटें आईं और परिजन भी लहूलुहान हो गए।
पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही इन्हौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेते हुए अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिंहपुर भेजा, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नेताओं ने बंधाया ढांढस, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दी कड़ी चेतावनी...
घटना के अगले दिन (मंगलवार को) गांव और आसपास के इलाकों में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, सिंहपुर ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी, धर्मेश मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग पीड़िता के घर पहुँचे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि "तिलोई विधानसभा क्षेत्र में गुंडई को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। हर बहन-बेटी की सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। जो लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।"
थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में मुकदमा (अभियोग) दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
📲Get App