🔥 TRENDING Fog alert extended for Punjab, Haryana... Haryana Homemaker Becomes Certified Dr... Delhi High Court Rejects Challenge to... 102 hectares of encroached forest clea... Closed Coal Mines in Chhattisgarh to R... Jathedar Kuldeep Singh Gadgajj Urges H...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी: 13 वर्षीय नाबालिग रेप पीड़िता ने रायबरेली जिला अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म

✍️ Reporter: ashif 🗓 10 Nov 2026, 07:10 PM 👁 76
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी: 13 वर्षीय नाबालिग रेप पीड़िता ने रायबरेली जिला अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म, आरोपी चचेरे भाई तीन महीने से जेल में
रायबरेली/अमेठी:
उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय नाबालिग रेप पीड़िता ने रायबरेली के महिला जिला अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता पर उसके चचेरे मामा के लड़के (गौरव) द्वारा दुष्कर्म किया गया था। आरोप है कि जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग तीन महीने पूर्व ही आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज रायबरेली के महिला जिला अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में पीड़िता की नॉर्मल डिलीवरी हुई, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।
📲Get App